Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाराणसी :पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जिनके होश ठिकाने नहीं वह काशी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    वाराणसी :पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जिनके होश ठिकाने नहीं वह काशी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024Updated:February 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जिनके होश ठिकाने नहीं वह काशी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ”कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा ‘नशेड़ी’ हैं। यह कैसी भाषा है? अब वे अपनी हताशा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर निकाल रहे हैं। युवा यूपी के लोग विकसित राज्य बनाने में जुटे हैं।”

     

    काशी के साथ पूर्वांचल के विकास को गति देंगे ये प्रोजेक्ट्स
    पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं ये दृश्य हमें गदगद कर देता है। आप लोगों के परिश्रम से आज काशी को नित्य नूतन बनाने का अभियान लगातार जारी है। आज भी यहां 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स काशी के साथ-साथ पूर्वांचल के, पूर्वी भारत के विकास को गति देंगे।”
    प्रधानमंत्री ने कहा, “कल रात मैं सड़के के रास्ते बाबतपुर से BLW गेस्ट हाउस आया हूं। कुछ महाने पहले जब मैं बनारस आया था तो फुलवरिया फ्लाईओवर का लोकार्पण करके गया था। बनारस में ये फ्लाइओवर कितना बड़ा वरदान बना है ये साफ दिखाई देता है। पहले अगर किसी को BLW से बाबतपुर जाना होता था तो लगभग 2-3 घंटे पहले घर से निकल जाते थे…जितना समय फ्लाइट से दिल्ली जाने में नहीं लगता था उससे ज्यादा फ्लाइट पकड़ने में लग जाता था। एक फ्लाइओवर ने ये समय आधा कर दिया।”

     

     

     

    10 साल में बनारस के विकास की स्पीड भी कई गुना बढ़ी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 10 साल में बनारस के विकास की स्पीड भी कई गुना बढ़ी है….यहां आने से पहले मैं बनास डेयरी प्लांट में गया था। वहां मेरी अनेक पशुपालक बहनों से बातचीत भी हुई है। किसान परिवारों की इन बहनों को 2-3 साल पहले हमने स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। मकसद ये था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों को लेकर जानकारी और बढ़े, किसान-पशुपालकों को फायदा हो।
    बहनें लखपति दीदी भी बन रही
    उन्होंने कहा, ”आज यहां गीर गायों की संख्या 350 के करीब तक पहुंच चुकी है…संवाद के दौरान बहनों ने मुझे ये भी बताया कि पहले जहां सामान्य गाय से 5 लीटर दूध मिलता था, अब गीर गाय 15 लीटर तक दूध देती है। एक गाय तो 20 लीटर तक दूध देती है…इससे इन बहनों को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। इसके कारण हमारी ये बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली एवं प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई जाँच की माँग,राज्यपाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.