Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

    एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 509 स्टूडेंट लॉक हो गए. इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हो गये. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 154 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 509 विद्यार्थियों के बीच 519 स्वदेश में जबकि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें 65 ऐसे नये रिक्रूटर थे जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया. इस बार प्लेसमेंट में खास बात यह रही कि फाइनल प्लेसमेंट में चुने गये कुल 33.39 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट ऑफर ( पीपीओ ) मिल चुका था. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली दोनों ही कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

     

    —-
    दो चरणों में हुई फाइनल प्लेसमेंट

    – पहला चरण – लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी) – जनवरी 2024 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी.
    – दूसरा चरण – कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) – फरवरी 2024 में एक ही दिन में आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था. सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया.
    ————–
    बाजार की कठिन परिस्थिति के बावजूद रहा शानदार प्लेसमेंट : डायरेक्टर
    एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. कहा कि संस्थान के ये छात्र कल से रिस्पांसिबल लीडर बनेंगे जो देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेंगे. कहा कि एक्सएलआरआइ ने इस साल बाजार की कठिन परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय सीमा में 100% प्लेसमेंट की उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने सभी रिक्रूटरों की भी सराहना की.

     

     

    ——
    एक्सएलआरआइ के फाइनल प्लेसमेंट 2024 की मुख्य बातें
    ● इस बैच को दिया जाने वाला औसत वेतन 28.0 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जिसमें शीर्ष 10 विद्यार्थियों का औसत पैकेज 51.66 लाख जबकि शीर्ष 25 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों तक का औसत पैकेज 42.98 लाख रुपये प्रति वर्ष था.
    ● औसत वेतन 29.89 लाख रुपये प्रति वर्ष दिया गया.
    ● बीएफएसआई क्षेत्र से प्रति वर्ष 75 लाख रुपये का हाइयेस्ट डोमेस्टिक ऑफर दिया गया
    ● नये रिक्रूटरों की संख्या: 65
    ● सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग व आइटीईएस सेक्टर से ऑफर दिये गये.
    ● एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, अमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी,एशियन पेंट्स, रिलायंस, टाटा स्टील, ओला और पीडब्ल्यूसी ने नियमित भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिये
    ● 33.39 % छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए
    ● नये रिक्रूटरों में एयर इंडिया, श्री सीमेंट, गोदरेज, टाटा इलेक्ट्रॉनिक जैसी कंपनियाँ शामिल हैं.

     

     

    –
    सेक्टर वाइज प्लेसमेंट
    एक्सलर्स को दिये गये ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 26% उम्मीदवारों को ऑफर दिया. आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग ने छात्रों को क्रमशः 20% और 17% ऑफर दिया. वहीं, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेज़ॅन, बीसीजी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, बजाज ऑटो समेत कई अन्य रिक्रूटरों के बीच सबसे अधिक संख्या में ऑफर दिये. अन्य नये नियोक्ताओं में ओला, बीएमडब्ल्यू, फ़िलिप मॉरिश, लॉरियल समेत कई अन्य शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी :पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जिनके होश ठिकाने नहीं वह काशी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे
    Next Article क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जानकारी शिक्षा एवं संचार कार्यक्रम के तहत ठोस अपशिष्ट प्रवर्धन कार्य हेतु जन जागरण कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित

    Related Posts

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.