Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजगार मेले में पीएम मोदी ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र, कहा- नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रोजगार मेले में पीएम मोदी ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र, कहा- नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2023Updated:May 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली  :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नियुक्त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है। देश में नए एयरपोर्ट और हाईवे बने हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘पिछले 9 सालों में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निपष्क्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है। आज आवेदन करने से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है

     

     

     

    ।”प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करना भी पर्याप्त होता है और ‘ग्रुप सी’ और ‘ग्रुप डी’ के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार भी खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन सारे प्रयासों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है।”रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 45 स्थानों पर किया गया। कर्मचारियों की भर्ती केंद्रीय सरकारी विभागों और राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है।देशभर से चयनित नव-नियुक्त कर्मचारियों को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक विभाग अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमानडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर, आदि विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।

     

     

     

     

    रोजगार मेला का आयोजन, रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। सरकार का मानना है कि इस तरह के मेलों के आयोजन रोजगार सृजन, युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सार्थक रोजगार अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article36 वे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में गायत्री परिवार के युवाओं को किया सम्मानित
    Next Article 25 हजार करोड़ रुपये की हाईग्रेड ड्रग्स जब्त, 1 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देश में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.