Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 हजार करोड़ रुपये की हाईग्रेड ड्रग्स जब्त, 1 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देश में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी
    Headlines

    25 हजार करोड़ रुपये की हाईग्रेड ड्रग्स जब्त, 1 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देश में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    25 हजार करोड़ रुपये की हाईग्रेड ड्रग्स जब्त, 1 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देश में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी
    नई दिल्ली   :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय नौसेना को एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत हुए ज्वाइंट कार्रवाई में शनिवार को 2525 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है. पकड़ा गया ड्रग्स हाई-प्युरिटी वाला मेथामफेटामाइन है. इसकी मार्केट वैल्यू 25 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है.

    एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स को एक-एक किलो के पैकेट्स बनाकर 134 बोरियों में रखकर स्मगल किया जा रहा था. इतनी बड़ी मात्रा में पकड़े गए ड्रग्स की गिनती और आंकलन करने में 24 घंटे से अधिक समय अधिकारियों को लगे.

     

     

     

    एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक भी हुआ है अरेस्ट

    ड्रग्स की खेप के साथ एक पाकिस्तानी संदिग्ध नागरिक को भी अरेस्ट किया गया है. हिरासत में लेकर पहले एनसीबी और नेवी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी. सोमवार शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया. डिप्टी जनरल मैनेजर (आपरेशंस) संजय कुमार सिंह ने बताया कि कीमत के हिसाब से यह अबतक की सबसे बड़ी जब्ती है. हाई-प्युरिटी वाले इस ड्रग्स की कीमत 25 हजार करोड़ रुपये के आसपास है.

    पाकिस्तान से श्रीलंका-मालदीव व भारत में लाने का प्लानउप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एनसीबी और नौसेना का हिंद महासागर में यह एक सफल ऑपरेशन था. यह अपने मौद्रिक मूल्य के मामले में सबसे बड़ा है. ड्रग्स का स्रोत पाकिस्तान है, लेकिन इसे ईरान में चाबहार पोर्ट से लोड कर भेजा गया था. यह खेप श्रीलंका, मालदीव और भारत के लिए थी. इसे समुद्र में ही विभिन्न प्वाइंट्स से छोटी नावों के माध्यम से संबंधित जगहों पर पहुंचाने का प्लान था. सिंह ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के अरेस्ट किए जाने की पुष्टि की है.

     

     

     

    ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत 4 हजार किलो से अधिक ड्रग्स जब्त

    संजय कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन समुद्रगुप्त पिछले साल फरवरी 2022 में शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन के हिस्से के तहत टीम ने लगभग 4,000 किलोग्राम विभिन्न ड्रग्स जब्त किए हैं. समुद्रगुप्त नामक ऑपरेशन की प्रारंभिक सफलता फरवरी 2022 के महीने में हासिल की गई थी जब एनसीबी और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने 529 किलोग्राम हशीश, 221 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन समुद्र तट से दूर गहरे समुद्र में जब्त की थी. यह ड्रग्स गुजरात में बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से मंगाए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोजगार मेले में पीएम मोदी ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र, कहा- नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ
    Next Article कर्नाटक : काम नहीं आया भाजपा का कोई दांव

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.