Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार:सांसद विद्युत महतो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार:सांसद विद्युत महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल को सांसद विद्युत महतो ने बताया ऐतिहासिक, कहा – पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार

    पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार:सांसद विद्युत महतो

    ■ मोदी सरकार के आठ वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन को समर्पित, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में बन रहा आत्मनिर्भर: विद्युत महतो

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं। जिन्होंने पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल में लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया, राजनीति की वर्षों पुरानी संस्कृति बदली और देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। सांसद विद्युत वरण महतो बुधवार को बिस्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, ग्रामीण जिला महामंत्री हराधन सिंह समेत महानगर जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद थे।
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठ वर्ष के सफ़ल और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों का कार्यकाल देश के कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

    विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं। उन्होंने कई बड़े अभियान को जन-जन को जोड़कर उसे जन मुहिम बनाया, जिसके परिणामस्वरूप देश में सुखद बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चाहे पर्यावरण संरक्षण की बात हो, स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर सिंगल यूज पॉलीथिन के अभियान, ये अभियान इसी के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की तरह देश को एकता की सूत्र के पिरोया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान मुद्दे पर कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान और चीन को माकूल जवाब दे रही है।

    सांसद विद्युत महतो ने केंद्र सरकार के द्वारा पिछले आठ वर्षों में जनहित से जुड़े दर्जनों योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में प्रधानमंत्री कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं, लेकिन जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। आज प्रधानमंत्री ने जन-धन खातों से इस धारणा को तोड़ने का अभियान शुरू किया और आज हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री जब किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये भेजते हैं, तो पूरे 21 हजार करोड़ ही किसानों के खातों में पहुंचते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन बदलने का काम किया है, तो आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त कराकर करोड़ों जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने का सफल प्रयास किया है। कोरोनाकाल में उभरे संकट के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भेंट किया जा रहा है। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में 5.5 करोड़ घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है।

    सांसद विद्युत महतो ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन को समर्पित रहे हैं। एक दौर था जब कांग्रेस शासन में देश बुनियादी हालातों से लड़ता था, लेकिन मोदी सरकार के शासन में वर्ष 2014 से आज तक सभी वर्गों के उत्थान के लिए सुशासन की विकास यात्रा निरंतर चल रही है, जिससे देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मोदी सरकार मजबूत निर्णय लेगी जिससे देश के विकास को और गति मिलेगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्थलगढ़ी समर्थक फिर से सक्रिय : रघुवर दास
    Next Article बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने दी मानवता का परिचय

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.