Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्थलगढ़ी समर्थक फिर से सक्रिय : रघुवर दास
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति शिक्षा

    पत्थलगढ़ी समर्थक फिर से सक्रिय : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यपाल श्री रमेश बैस से जमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज को जल्द शुरू करवाने का किया आग्रह 

    पत्थलगढ़ी समर्थक फिर से सक्रिय : रघुवर दास
    पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस के मुलाकात कर राज्य में अचानक बढ़ी राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जब से स्वार्थी तत्वों के जमघट से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से राज्य अशांत हो गया है। सरकार बनते ही राष्ट्र विरोधी शक्तियों के दबाव में हेमंत सरकार ने पत्थलगड़ी मामले पर केस वापस लिये, जिसके परिणाम स्वरूप इसका विरोध कर रहा है 7 आदिवासियों का नरसंहार हुआ। उस समय मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि मरने वाले भी मेरे ही हैं और मारने वाले भी मेरे ही हैं। इससे राष्ट्रविरोधी शक्तियों के मनोबल और बढ़ा। उन्होंने कहा कि जैसी सूचनाएं आ रही है इसके अनुसार झारखंड में फिर से राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी ताकतें सक्रिय हो गई हैं। दूसरे राज्य से लगभग सैंकड़ों की संख्या में पत्थलगड़ी समर्थक खूंटी, सिमडेगा समेत अन्य क्षेत्रों में विघटनकारी गतिविधियों में लिप्त हैं। श्री दास ने सरकार से भी मांग की है कि बाहर से आए इन राष्ट्रविरोधी और विघटकारी लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और झारखंड को बचाएं।

    राज्यपाल श्री रमेश बैस से जमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज को जल्द शुरू करवाने का किया आग्रह 

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने  राज्यपाल श्री रमेश बैस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में वीमेंस कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेज को जल्द शुरू करवाने का आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा दिनांक 03.02.2019 को जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज को रूसा के अन्तर्गत जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय में प्रोन्नत कर ऑनलाईन उद्घाटन किया गया था।

    जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय का भवन जो सिदगोड़ा स्थित कैम्पस में है, भी बनकर तैयार हो गया और दिनांक 29.12.2021 को भवन का उद्घाटन भी कर दिया गया।

    उपरोक्त कारवाई के उपरांत भी जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित होकर कार्य नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के सारे नामांकन चांसलर पोर्टल, राँची में जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय के रूप में छात्राओं का नामांकन किया गया। परन्तु छात्राऐं जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज की छात्रा के रूप में परीक्षा दे रही हैं। वर्ष 2022-23 का नया सत्र जुलाई से प्रारम्भ होगा। ऐसी स्थिति में छात्राओं के हित तथा एकेडेमिक कैरियर पर प्रभाव पड़ेगा।

    अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्र जमशेदपुर वीमेन्स में कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, वित्त परामर्शी तथा सभी विभागों के लिए पर्याप्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति करने की कृपा की जाए ताकि जमशेदपुर वीमेन्स विश्वविद्यालय अस्तित्व में आकर झारखण्ड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के रूप में प्रारम्भ कर सके और यहाँ को छात्राओं में जो असंतोष पनप रही है, वह हर्ष में परिवर्तित हो सके ।

    इसके साथ ही कोल्हान एक औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र मे स्कील डेवलपमेंट को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से हमारी भाजपा सरकार ने एक प्रोफेशनल कॉलेज का निर्माण कराया था। कॉलेज का भवन बन कर तैयार है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा पिछले ढाई वर्षों से यह निर्णय नहीं ले पायी है कि इसे राज्य सरकार चलायेगी या पीपीपी मोड पर इसका संचालन किया जायेगा । इस कारण यहां अभी तक पाठ्यक्रम शुरू नहीं हो सका है। अतः आपसे आग्रह है कि इसका संज्ञान लेकर इसके संचालन का भी आदेश निर्गत करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
    Next Article पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार:सांसद विद्युत महतो

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.