Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काम नहीं रूकता तो अब तक पीएम आवास पूरा हो गया होता : रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    काम नहीं रूकता तो अब तक पीएम आवास पूरा हो गया होता : रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काम नहीं रूकता तो अब तक पीएम आवास पूरा हो गया होता : रघुवर

    पीएम आवास निर्माण स्थल का पूर्व मुख्यमंत्री ने लिया जायजा।

    जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बुधवार को बिरसानगर एवं बागुनहातु में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनने वाले 10,728 आवासों के निर्माण स्थलों का जायजा लिया। निर्माण स्थलों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में बिरसानगर और बागुनहातु में प्रधानमंत्री आवास योजना से क्रमश: 9592 और 1136 आवास निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी थी और काम भी शुरू हो चुका था लेकिन बाद में वर्तमान सरकार की उदासीनता एवं नेताओं की अड़ेंगेबाजी के कारण लगभग डेढ़ साल तक काम रूका रह गया।

    उन्होंने कहा कि अब तक तो यह योजना पूरी हो गयी होती और लोग अपने-अपने घरों में रह रहे होते। अब जाकर बिरसानगर में निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है लेकिन बागुनहातु के निर्माण कार्य का कहीं आता-पता नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह बागुनहातु में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रारंभ करने के लिए शीघ्र कदम उठाया जाये।

    इस दौरान उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्माण कार्य की नियमित देखरेख करने का निर्देश दिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनी। यह निर्माण जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की देखरेख में जुड़को द्वारा किया जा रहा है।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव, महासचिव राकेश सिंह, भाजपा के वरीय नेता भुपेन्दर सिंह, कार्यालय मंत्री बोल्टू सरकार, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद समेत कई अन्य उपस्थित थे।

    मोदी सरकार में प्रदेश की अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाये जाने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं, कहा महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर शुभकामनाएं व्यक्त की है। उन्होंने झारखंड के कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंत्रिमंडल में युवाओं को प्रतिनिधित्व मिला है उसी प्रकार नारी शक्ति को भी अन्नपूर्णा देवी के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने विश्वास जताया की अन्नपूर्णा देवी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करेंगी। श्री दास ने अन्नपूर्णा देवी समेत नए मंत्रिमंडल में शामिल सभी 43 मंत्रियों को शुभकामनाएं व्यक्त की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जमशेदपुर स्थित गोलमुरी पुलिस लाइन की कुव्यवस्था को लेकर कुणाल षाड़ंगी ने की मुख्य सचिव से बात, मिला जल्द समाधान का आश्वासन

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.