Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर स्थित गोलमुरी पुलिस लाइन की कुव्यवस्था को लेकर कुणाल षाड़ंगी ने की मुख्य सचिव से बात, मिला जल्द समाधान का आश्वासन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर स्थित गोलमुरी पुलिस लाइन की कुव्यवस्था को लेकर कुणाल षाड़ंगी ने की मुख्य सचिव से बात, मिला जल्द समाधान का आश्वासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर स्थित गोलमुरी पुलिस लाइन की कुव्यवस्था को लेकर कुणाल षाड़ंगी ने की मुख्य सचिव से बात, मिला जल्द समाधान का आश्वासन

    जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस लाइन में रह रहे हज़ारों पुलिसकर्मियों को होने वाली असुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    पुलिसकर्मियों ने बताया कि लगभग 3 हज़ार लोगों पर 7-8 शौचालय हैं और इनकी स्थूति भी अच्छी नहीं है। सुबह के चार बजे से शौचालयों में लंबी लाइन लगती है जिससे कई बार वह समय पर भुगतान नहीं पहुँच पाते हैं और उसके लिए उन्हें विभाग की तरफ़ से सजा भी दी जाती है। जवानों के लिए जो बैरक बनाए गए हैं वहाँ प्रत्येक जवान को सोने के लिए एक खटिया तक नहीं मिलती है दो खाटों को जोड़कर तीन जवान सोते हैं। बैरकों की स्थिति इतनी दयनीय है कि दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

    इस मामले पर कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से टेलीफोन पर बात की और कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमारे पुलिस के जवान कैसे अपनी ड्यूटी निभाएँगे ? उन्होंने आग्रह किया कि गृह विभाग की एक टीम गोलमुरी की पुलिस लाईन में रहने वाले जवानों को मिली सुविधाओं की स्थिति का आकलन करें और जल्द इनके आवास, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था में सुधार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर आवेदन भेजे और वे पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान हो।

    पीने के पानी के आने की समय सीमा बंधी हुई है। जिससे कई बार ड्यूटी का समय अलग रहने से जवान पानी भर कर नहीं रख पाते हैं बैरकों के आस पास की सफ़ाई महीनों तक नहीं होती है। कुणाल षाड़ंगी ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार से बात की। कृष्ण कुमार ने कहा कि व्यक्तिगत घरों के कचड़े का घर से उठाव करवा देंगे। जंगली घास की कटाई भी जमशेदपुर अक्षेस करवा देगी। पीने के पानी के आने का समय बढ़ाने को लेकर कुणाल षाड़ंगी ने जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा से आग्रह किया है।

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुणाल षाड़ंगी के सहयोग के प्रति आभार जताया।

    इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री राकेश सिंह, ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, ज़िप सदस्य राणा दे, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार, मंत्री छोटेलाल महतो, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पासवान समेत कई मेस एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाम नहीं रूकता तो अब तक पीएम आवास पूरा हो गया होता : रघुवर
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश पुनः लागू करने का किया अनुरोध

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.