Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद
    अपराध राष्ट्रीय

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ड्रग माफिया हारून खान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई (इंद्र यादव)। मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर हारून फारुख खान (43) पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को एक वर्ष के लिए पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में नजरबंद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, हारून खान के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कुल छह गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे ANC की आज़ाद मैदान यूनिट ने अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से ड्रग्स कारोबार में सक्रिय हो जाता था।

    आज़ाद मैदान यूनिट ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके खिलाफ PIT NDPS कानून के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार को भेजा था। गृह विभाग (विशेष) के मुख्य सचिव एवं स्थानबद्ध प्राधिकारी ने आरोपी को “FIT FOR PIT” मानते हुए 25 मई 2026 को एक साल की नजरबंदी का आदेश जारी किया।

    सरकारी आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने 26 मई 2026 को हारून खान को कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे के यरवदा मध्यवर्ती कारागृह भेज दिया। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से मुंबई में सक्रिय उसके ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

    पूरी कार्रवाई ANC की आज़ाद मैदान यूनिट के पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी और उनकी टीम की निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा
    Next Article ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    Related Posts

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    May 29, 2026

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.