Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया
    अपराध खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    शादी का झांसा ठगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई (इंद्र यादव)। ठाणे के कासारवडवली पुलिस स्टेशन में एक महिला से शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, जबरन गर्भपात कराने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चेतन संतोष लोखंडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता नवी मुंबई के होटलों में सिंगर का काम करती थी। अक्टूबर 2024 में उसकी मुलाकात घंसोली स्थित एक होटल में आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को बिजनेसमैन बताकर महिला से दोस्ती की और बाद में शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए।

    शिकायत के मुताबिक, अगस्त 2025 में आरोपी महिला को उज्जैन ले गया और मंदिर में शादी का नाटक रचाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने अपनी कथित लैब के विस्तार के नाम पर महिला से करीब ₹15 लाख रुपये लिए।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में फरवरी 2026 में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। विरोध करने पर आरोपी ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन गर्भपात, आपराधिक धमकी और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद
    Next Article शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    Related Posts

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.