पेट्रोल-डीजल के लिए तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे लोग
जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार तीसरे दिन भी बरकरार है। शहर में ईंधन की किल्लत के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हैं, जबकि खुले पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं।
इधर, शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब पेट्रोल की कीमत ₹100.76 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.68 प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले पेट्रोल ₹97.80 और डीजल ₹92.55 प्रति लीटर बिक रहा था।
शहर के कई पेट्रोल पंपों पर केवल कैश पेमेंट के जरिए ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जिससे डिजिटल भुगतान करने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई प्रमुख पेट्रोल पंपों और सड़कों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की है।
शुक्रवार दोपहर शहर और हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों का नजारा काफी चिंताजनक रहा। बड़े वाहनों, ट्रकों, जेसीबी मशीनों के साथ-साथ कार और मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। पेट्रोल-डीजल संकट ने पूरे शहर की रफ्तार पर असर डाल दिया
Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

