बाइक की ठोकर से पैदल चल रहा व्यक्ति घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया डीवीसी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहा मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसके चेहरे पर काफी चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि मनोज किसी कंपनी में काम करता है। ड्यूटी जाने के दौरान वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था। घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए जिससे कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जाम हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

