24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का नया शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में तैयार हुआ मॉल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची के एसएनपी एरिया, बंगाल क्लब के सामने नागरमल के लेडीज एवं किड्स वियर के नए शोरूम का उद्घाटन 24 सितंबर को होगा। करीब 32 हजार वर्गफीट में बने इस वातानुकूलित शोरूम को बिहार-झारखंड के बड़े शोरूम में शामिल बताया जा रहा है।

संवाददाता सम्मेलन में कमल बेरिया ने बताया कि शोरूम में एक ही छत के नीचे महिलाओं और बच्चों के लिए साड़ियों, लहंगा, सूट, कुर्ती, जींस, टॉप, गाउन समेत विभिन्न परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। यहां बनारसी, कांजीवरम, प्योर सिल्क, कॉटन, डिजाइनर साड़ी सहित शादी और त्योहारों के लिए विशेष कलेक्शन भी रखे गए हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न आय वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता, डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर परिधानों की बड़ी रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

