Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरम्मत के बिल पर बवाल, मिथिला मोटर्स पर फर्जी बिल का आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मरम्मत के बिल पर बवाल, मिथिला मोटर्स पर फर्जी बिल का आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मरम्मत के बिल पर बवाल, मिथिला मोटर्स पर फर्जी बिल का आरोप

     

    *28 हजार के अनुमान से 96 हजार का बिल देने का दावा, शोरूम प्रबंधन ने कहा- दो साल से वाहन खड़े, पार्किंग शुल्क नियमानुसार*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    बालीगुमा निवासी मो. अब्दुल गनी ने मिथिला मोटर्स शोरूम पर वाहन मरम्मत के नाम पर कथित तौर पर अधिक बिल बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपना 407 वाहन मरम्मत के लिए शोरूम में दिया था। उस समय करीब 28 हजार रुपये खर्च आने की बात कही गई थी, लेकिन मरम्मत के बाद उन्हें 96 हजार रुपये का बिल दिया गया।

     

    इसी तरह कोलाबीरा निवासी दुलाल दास के वाहन की मरम्मत के एवज में करीब 1.26 लाख रुपये की मांग किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि मरम्मत के दौरान उनके चालक को भी वहां से हटा दिया गया था। दोनों वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क मांगे जाने की बात भी कही गई है। मो. गनी ने मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

     

    इधर, मिथिला मोटर्स के प्रबंधक महताब आलम ने बताया कि संबंधित वाहनों की मरम्मत के समय कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदारी संभाल रहा था, इसलिए उन्हें पूरे मामले की विशेष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों वाहन करीब दो वर्षों से पार्किंग में खड़े हैं और कंपनी के नियमानुसार पार्किंग शुल्क लिया जाना है। मो. अब्दुल गनी को एक-दो दिन बाद बुलाया गया है, जिसके बाद उनकी समस्या पर विचार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला
    Next Article बाइक की ठोकर से पैदल चल रहा व्यक्ति घायल

    Related Posts

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    September 22, 2026

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    September 22, 2026

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

    ब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल

    संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

    सरयू राय ने पूछा, पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.