कांड्रा थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद मुर्मु की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।होली पर्व के मद्देनजर कांड्रा थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद मुर्मु की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में होली को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस मौके पर क्षेत्र में होली के दौरान शांति व्यवस्था कैसे कायम रहे, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उन्होंने सभी समुदायों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना थाना को उपलब्ध कराएं। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व त्योहारों को मिलजुल कर मनाया जाता है। इस मौके पर मौके कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष सेन, एसआई आकाश दीप, एएसआई गुरुवा मुंडा, मुखिया संकरी सिंह, जिप सदस्य पिंकी मंडल, पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, लाल बाबू महतो, राम महतो, पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह, दिलीप दे, भोलू महतो, बबलू सिंह, राजा टुडू समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

