गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर पवन जत्थे का जमशेदपुर आगमन सोनारी थाना शांति समिति ने जत्थे के स्वागत और व्यवस्था में निभाई अहम भूमिका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस (24 नवंबर 2025) की स्मृति में देशव्यापी भ्रमण पर निकला पवित्र जत्था 27 अगस्त 2025 को जमशेदपुर पहुंचा। जत्था शहर के सभी गुरुद्वारों का भ्रमण कर अगले गंतव्य की ओर रवाना हुआ।

जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के निर्देश पर समिति के सदस्य सरबजीत सिंह बॉबी, राहुल भट्टाचार्जी और सर्वेश ने जत्थे का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही यातायात और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करते हुए जत्थे को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया गया।

सुधीर कुमार पप्पू ने इस अवसर पर सभी गुरुद्वारा कमेटियों और श्रद्धालुओं का तहेदिल से आभार जताया।


