Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पलाशबानी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य भरत राम लोहरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीट से निर्वाचित भरत राम लोहरा मूल रूप से इस क्षेत्र के खतियानधारी नहीं हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार, चुनाव के दौरान प्रस्तुत किया गया उनका जाति प्रमाण-पत्र संदिग्ध है। आरोप है कि प्रमाण-पत्र संख्या JHCST/2022/194655, जो 4 मई 2022 को मानगो अंचल कार्यालय से जारी हुआ, वह नियमों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि झारखंड सरकार के प्रावधानों के अनुसार ST प्रमाण-पत्र के लिए 1950 से पूर्व निवास या 1964 के खतियान का आधार जरूरी है, जो इस मामले में लागू नहीं होता।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भरत राम लोहरा का पारिवारिक मूल पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी क्षेत्र के पिल्का गांव से जुड़ा है, जहां उनके परिवार का खतियान ‘कमार’ जाति (EBC-1) के रूप में दर्ज है। ऐसे में ST श्रेणी से चुनाव लड़ना नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।

    इसके अलावा, ग्रामीणों ने उन पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि उनके खिलाफ पूर्वी सिंहभूम न्यायालय में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर भरत राम लोहरा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    ग्रामीणों ने की जांच की मांग पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
    Next Article उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    Related Posts

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 18, 2026

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    July 18, 2026

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.