Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाधाओं के पार कर, वेस्ट बोकारो डिवीजन के दिव्यांग कर्मचारियों ने दिया उत्कृष्टता का परिचय
    Breaking News झारखंड

    बाधाओं के पार कर, वेस्ट बोकारो डिवीजन के दिव्यांग कर्मचारियों ने दिया उत्कृष्टता का परिचय

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बाधाओं के पार कर, वेस्ट बोकारो डिवीजन के दिव्यांग कर्मचारियों ने दिया उत्कृष्टता का परिचय

    वेस्ट बोकारो:  टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने कंपनी के “सक्षम को सशक्त बनाना” पहल के तहत दिव्यांग कर्मचारियों के कल्याण में अद्वितीय कदम उठाए हैं। 13 अगस्त, 2024 को वेस्ट बोकारो के सिक्यूरिटी विभाग में सीसीटीवी ऑपरेटर के रूप में चार दिव्यांग कर्मचारियों को नियुक्त किया गया, जो समावेशन और विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
    टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मानव संसाधन (एचआर) विभाग ने एटीपिक्ल एडवांटेज संस्था की मदद से दिव्यांग कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड और टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से दिव्यांगों के लिए विज्ञापन जारी किया गया, जिसके बाद सिक्यूरिटी विभाग ने इनके लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की। इनमें सुलभ शौचालय, कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रैंप की स्थापना, बुनियादी फर्नीचर और आवास की व्यवस्था की गई, ताकि वे बेहतर कार्यस्थल का अनुभव कर सकें।

     

     

    सिक्यूरिटी विभाग में भर्ती प्रक्रिया के तहत चार दिव्यांग कर्मचारियों का चयन किया गया, जिनमें प्रेम शर्मा, मोहम्मद हाशिम हसन, अंगद कुमार सिंह, और अभिलाष शर्मा शामिल हैं। इनकी नियुक्ति 13 अगस्त 2024 को वेस्ट बोकारो डिवीजन में की गई, और आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 3 सितंबर 2024 को इन सभी ने सीसीटीवी ऑपरेटर के रूप में अपना योगदान शुरू किया। इन सभी कर्मचारियों के पास विभिन्न कंपनियों में काम करने का पूर्व अनुभव है। नियुक्ति के बाद, उन्हें व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें माइंस और प्लांट्स का नियमित दौरा, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना वाले स्थानों का निरीक्षण और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की दैनिक परिचालन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण शामिल था।
    अनुराग दीक्षित, जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील ने कहा, “दिव्यांग कर्मचारियों की सीसीटीवी कंट्रोल रूम में नियुक्ति, हमारी समावेशी कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ये कर्मचारी वेस्ट बोकारो डिवीजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, और हम उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    कोलकाता के हाशिम हसन ने कहा, “टाटा स्टील में नौकरी मिलना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। यह मेरे लिए बाहर आकर काम करने का पहला अनुभव है।”

     

     

    धनबाद के प्रेम शर्मा ने कहा, “बचपन से टाटा स्टील की माइंस देखता आया हूं। मैंने कई कंपनियों में काम किया, लेकिन जब टाटा स्टील से नौकरी का प्रस्ताव मिला, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।”
    जमशेदपुर के अंगद कुमार सिंह ने कहा, “मैंने बीटेक किया और पांच साल अन्य संस्थाओं में काम किया। मेरे परिवार के कई सदस्य टाटा स्टील से जुड़े हैं, और अब मुझे भी इस सम्मानित संगठन का हिस्सा बनने का अवसर मिला है।”
    पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर भागलपुर, बिहार के अभिलाष शर्मा ने कहा, “दिव्यांग होने के कारण मुझे अस्थायी नौकरी मिलती थी, लेकिन टाटा स्टील ने मुझे स्थायी नौकरी दी, जो मेरे और मेरे परिवार के सुरक्षित भविष्य की दिशा में पहला कदम है।”

     

     

    नवनियुक्त सीसीटीवी ऑपरेटर एसओपी और गाइडलाइन के अनुसार शिफ्ट में काम करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। थोड़े समय में ही उनका योगदान अत्यधिक सराहनीय रहा है। हाल ही में चोरी की घटना का उद्भेदन करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। भविष्य में वेस्ट बोकारो डिवीजन के अन्य विभागों में भी दिव्यांग कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
    यह पहल टाटा स्टील की विविध और समावेशी कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान में वेस्ट बोकारो डिवीजन में 6% विविध कार्यबल है, जिसमें महिलाएं और ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी शामिल हैं। यह पहल टाटा स्टील के 2025 तक 20% विविध कार्यबल हासिल करने के लक्ष्य में योगदान करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभयभीत लोग अब निर्भीक हो रहे हैं, हजारों की भीड़ गवाह हैः सरयू राय
    Next Article इंडिया गठबंधन के सरकार बनने की खुशी में मिठाई खिलाकर मनाई खुशियाँ

    Related Posts

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    November 7, 2026

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.