Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भयभीत लोग अब निर्भीक हो रहे हैं, हजारों की भीड़ गवाह हैः सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भयभीत लोग अब निर्भीक हो रहे हैं, हजारों की भीड़ गवाह हैः सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भयभीत लोग अब निर्भीक हो रहे हैं, हजारों की भीड़ गवाह हैः सरयू राय

    -जनहित के कार्य हर हाल में करूंगा, बेशक टाटा स्टील और प्रशासन को वह पसंद न आए

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सरयू राय ने कहा है कि ⁠चुनाव होने तक जो लोग भयभीत थे, वे अब निर्भीक होकर सामने आने लगे हैं. आज के अभिनंदन समारोह में हज़ारों की संख्या में लोगों का जुटान इसका प्रमाण है कि कदमा के लोगों के मन से अब भय और आतंक समाप्त हो गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम से भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अनाचार हटाना है. वह गोस्वामी बजरंग बली मंदिर, कदमा में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

     

     

    श्री राय ने कहा कि ⁠गत पांच वर्ष में जमशेदपुर पश्चिम, ख़ासकर कदमा क्षेत्र में अनेक अनियमित एवं ग़ैर क़ानूनी काम हुए हैं. ये ग़लत काम प्रशासन और पुलिस द्वारा आंखें मूंद लेने और टाटा स्टील द्वारा अप्रत्यक्ष सहयोग करने के कारण हुए हैं. इन ग़लत कामों के जनहित में ठीक करने का काम हमारा है.
    श्री राय ने कहा कि ⁠केडी फ़्लैट के गेट बंद करना, नेताजी सुबास चंद्र बोस पार्क से उनकी प्रतिमा हटा देना, टाटा स्टील की सड़कों पर अलकतरा की परत चढ़ा देना, नये लगे पेवर्स ब्लॉक को उखड़वा देना और दर्जनों योजनाओं में विधायक फंड से बिना काम हुए पैसा निकाल लेना जैसे कई ग़लत काम हुए हैं. यह हमारा दायित्व है कि हम इन्हें दुरुस्त करें. जिन्होंने भी गलत काम किया है, सभी पर कारवाई कराना है.

    सरयू राय ने कहा कि कदमा और आज़ाद नगर इलाक़े में आपराधिक प्रवृति के गैंग बन गए हैं जो आम लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं. ये लोग भय और आतंक का माहौल बनाकर रखते हैं. ऐसे गैंग का सफ़ाया ज़रूरी है. ⁠मैं हर वह काम करूंगा, जो जनता के हित में होगा. बेशक वह प्रशासन और टाटा स्टील को पसंद न आए, पर करूंगा मैं जरूर.

     

     

    श्री राय ने कहा कि ⁠आम जनता को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और वह भी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है. इनमें पेयजल, बिजली, सफ़ाई और सड़क प्रमुख हैं. उन्होंने कहाः ⁠मैंने महसूस किया है कि जमशेदपुर पश्चिम में ग़लत काम को बढावा देने में पुलिस और टाटा स्टील के एक तबका का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा है. कतिपय थानेदारों और एक डीएसपी ने तो चुनाव में खुलकर मेरा विरोध किया था. चुनाव के दिन हमारे पक्ष में काम करने वालों को परेशान किया गया. मतगणना के दिन, अंतिम समय तक मेरी पराजय की घोषणा करते रहे. मैंने इसकी शिकायत भी की पर कारवाई नहीं हुई.

     

     

    श्री राय ने कहा कि ⁠उनके लिए पूरा जमशेदपुर एक है. जमशेदपुर में पूर्वी और पश्चिमी की सीमा रेखा महज राजनीतिक है. दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे काम का समर्थन और ग़लत काम का विरोध मेरी नीति रहेगी. ⁠जमशेदपुर से भय, आतंक समाप्त करना, न्यायालय के आदेश के विरूद्ध एवं सरकारी आदेशों के विपरीत होने वाले कार्यों का विरोध किया जाएगा, जनहित के हर कार्य को लागू कराया जाएगा. ⁠पिछले पांच साल में जमशेदपुर पश्चिम में लागू होने के लिए विधानसभा और सरकार से जो भी निर्देश हुए हैं और जो लागू नही हुए हैं, उन्हें लागू कराया जाएगा. वह प्रयास करेंगे कि जमशेदपुर पश्चिम को नियम क़ानून के अनुसार चलाया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची :मुख्यमंत्री से मिलने का सिलसिला जारी
    Next Article बाधाओं के पार कर, वेस्ट बोकारो डिवीजन के दिव्यांग कर्मचारियों ने दिया उत्कृष्टता का परिचय

    Related Posts

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.