Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारा सर्वसमावेशी संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों, अधिकारों की अभिव्यक्ति: आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    हमारा सर्वसमावेशी संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों, अधिकारों की अभिव्यक्ति: आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हमारा सर्वसमावेशी संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों, अधिकारों की अभिव्यक्ति: आदित्यनाथ

     

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की अभिव्यक्ति है।

    वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान का हर दिन तिरस्कार-अपमान हो रहा है, ऐसे में उत्सव मनाना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है। उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए!

    मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक नागरिक के मन में उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास को मजबूत करता हमारा सर्वसमावेशी, सर्व हितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की पवित्र अभिव्यक्ति है।’’

    पोस्ट में योगी ने अपील की, ‘‘आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें। जय हिंद!’’

    सपा प्रमुख यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संविधान को मानना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है।’’

    यादव ने कहा, ‘‘ये हर दिन सच्चे मन से निभाने वाला फर्ज है, कोई दिखावटी सालाना जलसा नहीं।’’

    सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘एक तरफ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ दिखावा करना चाहती है। भाजपा का ये राजनीतिक दोहरापन देश और देशवासियों के लिए घातक है।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के मान-सम्मान और उसे व्यवहार में लाने के संबंध में हालात बद से बदतर हो रहे हैं, संविधान का हर दिन तिरस्कार-अपमान हो रहा है, ऐसे में उत्सव मनाना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है। उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए!’’

    कांग्रेस पार्टी की उप्र इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा, ‘‘गुलामी की जंजीर से मुक्त होते देश को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए जिस संविधान का निर्माण किया गया, उसे निर्मित करने वाली ‘संविधान सभा’ के कुल 389 सदस्यों में 208 सदस्य कांग्रेस के थे।’’

     

     

    कांग्रेस ने कहा, ‘‘बाबा साहब की अगुवाई में कांग्रेस सदस्यों के सहयोग से एक ऐसे विधान ग्रन्थ का निर्माण हुआ, जो सदियों देश को राह दिखाता रहेगा और हम सभी जिस पर हमेशा गर्व करते रहेंगे।’’

    एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका के पाठन के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

    संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करें पाकिस्तान के अधिकारी : अमेरिका
    Next Article हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है संविधान: राष्ट्रपति मुर्मू

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.