आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती है पूरा देश आज बापू को नमन कर रहा है, और उनके बताए आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणा भी ले रहा है. इधर बापू के 152 वी जयंती के मौके पर जमशेदपुर के महिलाओं की संस्था नारी शक्ति प्रगति की ओर से नशा मुक्ति को लेकर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया और समाज से नशा जैसी कुरीति को समाप्त करने का प्रण लिया. नारी शक्ति प्रगति संस्था की अध्यक्ष ममता कपूर ने बताया, कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर संस्था से जुड़ी महिलाएं पदयात्रा के माध्यम से घूम-घूम कर लोगों से नशा न करने की अपील कर रही है, ताकि नशा से बर्बाद हो रहे समाज और परिवार को बचाया जा सके. उन्होंने बापू की जयंती के मौके पर समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का प्रण लिया
[su_youtube url=”https://youtu.be/hTxUQIOCqYI”]
ममता कपूर (अध्यक्ष- नारी शक्ति प्रगति संस्था)

