Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टाटा स्टील की सराहना
    Breaking News Headlines खेल झारखंड राष्ट्रीय

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टाटा स्टील की सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. वैसे टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के सिल्वर जुबली वर्ष होने पर इसकी मेजबानी टाटा स्टील को मिली है इसलिए इस प्रतियोगिता का उत्साह दोगुना हो गया है. जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए 16 तीरंदाजों का चयन किया जाएगा. इसी के आधार पर रिकर्व पुरुष, महिला एवं कंपाउंड पुरुष व महिला श्रेणियों में शीर्ष 16 रैंक धारक जमशेदपुर में 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए चुने जाएंगे. यह ढाका में होनेवाले एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप का आधार भी होगा.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/A91xV5UlA2E”]

     

    इधर प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सह नेशनल आर्चरी एशोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने शिरकत की. जहां अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता के स्पॉन्शरशिप के लिए एनटीपीसी और आयोजन के लिए टाटा समूह के प्रति आभार जताया. उन्होंने टाटा समूह की विशेष सराहना करते हुए कहा, कि देश के कई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में टाटा समूह ने अहम भूमिका निभाई है. वैसे प्रतियोगिता का उद्घाटन बापू की 152 वीं जयंती के मौके पर किया गया इसे एक संयोग ही कहा जा सकता है. जहां उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी एवं नेशनल आर्चरी एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी प्रमोद चांदेकर ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वैसे सभी गणमान्य अतिथियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से पूर्व जूते उतार अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, लेकिन नेशनल आर्चरी एसोसिएशन के जेनरल सेक्रटरी प्रमोद चांदेकर ने बापूके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से पहले जूते उतारना जरूरी नहीं समझा, जो स्टेडियम में चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि हम उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन जहांकेंद्रीय मंत्री, सबसे बड़े औद्योगिक समूह के अधिकारी का मस्तक बापूके आगे नतमस्तक हुआ वहां आपका यह तरीका कहीं से भी सही नहीं माना जाएगा. बापू की याद में देश का बच्चा- बच्चा आज उन्हें नमन कर रहा है. हम और आप उनके लिए बापू के प्रति कैसी विरासत छोड़ रहे हैं ये सोचने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं की संस्था नारी शक्ति प्रगति की ओर से नशा मुक्ति को लेकर पदयात्रा का किया आयोजन
    Next Article लायंस क्लब आफ जमशेदपुर रोरिंग के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा एवं समर्पण दिवस एवं गांधी जयंती को मनाया गया

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.