Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में श्रावणी संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच “मेहंदी रचाओ ” प्रतियोगिता आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका में साहित्यकार और संस्कृति कर्मी अरुणा झा और अधिवक्ता लीना महंती जी उपस्थित थी। अतिथियों को उत्तरीय, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया।

    स्वागत वक्तव्य और संगठन के बारे में परिचय दिया पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने। अरुणा झा ने अपने वक्तव्य में शिव स्वरुप की महत्ता को उजागर किया जिसने सबका मन मोह लिया । साथ ही शिव महिमा में गाई गई उनकी ठुमरी ने सबको मोहित कर लिया।वहीं लीना महंती ने महिला श्रृंगार और महिला सशक्तिकरण के संबंध को बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम का बड़ा ही सधा हुआ संचालन किया पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन दिया प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने।  मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु कुमारी ,द्वितीय स्थान आनंदिता प्रामाणिक तथा तृतीय स्थान सुजाता कुमारी ने प्राप्त किया।

    इस श्रावणी संध्या कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर ,सीमा सिंहा , शर्मिला सिंह ,नीतू सिंह ,बेबी सिंह ,राजश्री हरूपका, विजया लक्ष्मी, रिंकू सिंह ,माला, अभिलाषा देवी ,कुमारी मालिनी मिश्रा, सुलोचनाशर्मा इत्यादि की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर में बीडीओ मुरली यादव को दी गई भावभीनी विदाई, विकास कार्यों के लिए जताया आभार
    Next Article “एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र”?

    Related Posts

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

    September 22, 2026

    विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

    September 22, 2026

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

    विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

    करम डाली लेकर निकले श्रद्धालुओं का तौलिया देकर स्वागत

    कपाली में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

    बस एजेंटों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    दो साल से फरार ब्राउन शुगर के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    सरकारी नल-शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर हंगामा

    पांच साल से अनुपस्थित शिक्षक की सेवा समाप्त

    बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद

    बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.