Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र”?
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र”?

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र”?

    जिस छात्र को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने उसे किया प्रताड़ित

    मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद
    एडीएल हाई स्कूल, कदमा में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से जुड़ा हालिया मामला झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की उस विडंबना को उजागर करता है, जहां छात्रों के भविष्य के साथ कुछ अधिकारी खुलकर खिलवाड़ कर रहे हैं और समिति मुख दर्शक बना है जिस छात्र आसिफ को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने उसे किया प्रताड़ित


    विज्ञान मॉडल के लिए भेजी गई ₹10,000 की शैक्षणिक सहायता में से छात्र को मात्र ₹1,000 देना और शेष राशि वसूल लेना न केवल घोर अनैतिकता है, बल्कि यह पूरी शिक्षा प्रणाली के गले में फंसा हुआ भ्रष्टाचार का फंदा भी है।

    लेकिन यह मामला केवल यहीं तक सीमित नहीं है। एडीएल सोसाइटी, कदमा, जहां से यह स्कूल संचालित होता है, वहां कुर्सी की लड़ाई और आंतरिक मारामारी इतनी हावी हो चुकी है कि संस्थान की आत्मा “शिक्षा” कहीं खोती जा रही है। मामला कुर्सी को लेकर उच्च न्यायालय झारखंड तक पहुंची

    सोसाइटी के अंदर पदों को लेकर चल रही रस्साकशी और पैरवी की राजनीति ने शिक्षक-अभिभावक-प्रशासन की प्राथमिकताओं को गुम कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ऐसे माहौल में भी छात्र अपने प्रयासों से सफलता की नई कहानियाँ लिख रहे हैं जैसे कि आसिफ खान, जिसने 100% अंक प्राप्त किए। लेकिन अफसोस की बात है कि उसकी मार्कशीट तक रोकी गई, केवल इसलिए कि परिवार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।

    यह दो बातें एक साथ देखना विचलित करता है एक ओर छात्रों की मेहनत और उपलब्धि, दूसरी ओर सिस्टम की गंदगी और कुर्सी की छीना-झपटी। क्या यही है एडीएल सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान की सच्चाई?जहां कुर्सियों के लिए लड़ते लोग भूल जाते हैं कि दीवारों के भीतर पढ़ने वाले छात्र असल धरोहर हैं?

    जिला प्रशासन को चाहिए कि इस पूरे मामले की सिर्फ सतही नहीं, बल्कि गहराई से जांच करे न केवल हेडमास्टर प्रभात कुमार के खिलाफ, बल्कि एडीएल सोसाइटी की कार्यप्रणाली और उसके आंतरिक टकरावों की भी। वरना वो दिन दूर नहीं जब शिक्षा का यह मंदिर पूरी तरह सत्ता, पैसा और पाखंड की भेंट चढ़ जाएगा और छात्र बस व्यवस्था की राख में अपनी प्रतिभा खोजते रह जाएंगे।

    "एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र"?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन।
    Next Article यूसिल में महिला कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न सीएमडी पर गंभीर आरोप, महिला संगठनों ने चेताया – नहीं मिला न्याय तो होगा पुतला दहन

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    September 22, 2026

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    September 22, 2026

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

    ब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल

    संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

    सरयू राय ने पूछा, पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी?

    चतरा में भाड़ा वीआईपी वाला, सुविधा शून्य, दोगुना किराया से बढ़ रहा विवाद, यात्रियों की रोजाना बस एजेंटों से तू-तू, मैं-मैं

    केरेडारी से टंडवा खधैया पुल तक निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण पर जिला परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, 8 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.