Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरजमदा में सामुदायिक भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम रुका
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरजमदा में सामुदायिक भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम रुका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरजमदा में सामुदायिक भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम रुका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजमदा पंचायत अंतर्गत सरजमदा गुरुद्वारा के पास सरकारी जमीन पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य उस वक्त रुक गया, जब ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम बंद करा दिया।


    ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि विधायक निधि से बन रहे इस सामुदायिक भवन के निर्माण से पहले ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया और ना ही पंचायत या ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।


    ग्रामीणों का कहना है कि बहुत जल्द ग्राम सभा का आयोजन कर पूरी वस्तुस्थिति से गांव के लोगों को अवगत कराया जाएगा, उसके बाद ही आगे निर्माण कार्य पर फैसला लिया जाएगा। वहीं स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह गांव का आवागमन मार्ग है और कुछ लोगों द्वारा इस रास्ते को बंद करने की मंशा से भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि यह जमीन सरकारी है, जिसका प्लॉट नंबर 1201 और 1205 तथा खाता नंबर 479 है। उक्त भूमि को प्रजापति समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर जमशेदपुर अंचल प्रशासन द्वारा आवंटित किया गया था। अंचल प्रशासन की ओर से जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया है।
    सूत्रों के अनुसार, पहले इस सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी, लेकिन अतिक्रमण से बचाने के उद्देश्य से इस जमीन को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आवंटित किया गया। फिलहाल निर्माण कार्य बंद है और अब सबकी निगाहें आगामी ग्राम सभा और प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

    काम रुका सरजमदा में सामुदायिक भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशीतला माता मंदिर में यज्ञ संपन्न, आज विशाल भंडारा
    Next Article विश्व गुरु बनना है तो शिक्षा नीति में छेड़छाड़ नहीं हो — UGC नियम निरस्त हों” : वीर सिंह

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.