Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व गुरु बनना है तो शिक्षा नीति में छेड़छाड़ नहीं हो — UGC नियम निरस्त हों” : वीर सिंह
    Breaking News Business खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व गुरु बनना है तो शिक्षा नीति में छेड़छाड़ नहीं हो — UGC नियम निरस्त हों” : वीर सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व गुरु बनना है तो शिक्षा नीति में छेड़छाड़ नहीं हो — UGC नियम निरस्त हों” : वीर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सनातन उत्सव समिति के संस्थापक वीर सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए नए नियमों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि भारत को वास्तव में “विश्व गुरु” बनाना है, तो शिक्षा नीति के साथ प्रयोग और छेड़छाड़ बंद करनी होगी।
    वीर सिंह ने कहा कि UGC के वर्तमान नियम शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था, अविश्वास और तनाव उत्पन्न करेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नियम सुधार के नाम पर शिक्षा को कमजोर करने का प्रयास हैं।
    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,
    “शिक्षा राष्ट्र की रीढ़ है। यदि इसी में अस्थिरता और विभाजन पैदा किया जाएगा, तो देश का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? हम मांग करते हैं कि UGC अपने इन नियमों को तत्काल निरस्त करे।”
    वीर सिंह ने आगे कहा कि शिक्षा में योग्यता, समान अवसर और समरसता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि ऐसी नीतियों को जो समाज को बाँटने का काम करें। यदि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रही, तो सनातन उत्सव समिति जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।
    उन्होंने सरकार और UGC से अपील की कि वे जनहित, छात्रों और शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें और शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित छेड़छाड़ बंद करें।

    If we want to become a world leader then the education policy should not be tampered with – UGC rules should be repealed”: Veer Singh
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरजमदा में सामुदायिक भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम रुका
    Next Article 31 जनवरी को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा अजय सिंह का जन्मदिवस, 10 विशिष्ट लोगों को मिलेगा सम्मान

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.