Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जन आंदोलन बना : लोकसभा अध्यक्ष
    Headlines

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जन आंदोलन बना : लोकसभा अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जन आंदोलन बना : लोकसभा अध्यक्ष

    इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और यह अभियान देशभर में जन आंदोलन बन चुकी है।

     

     

    बिरला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में पौधा लगाया। इस दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राज्य के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।

    बिरला ने इस मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में पिछले साल आयोजित जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के दौरान इस वैश्विक गठजोड़ में शामिल देशों ने संकल्प जताया था कि वे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाए जाने की पहल को अपने-अपने देशों में जन आंदोलन बनाएंगे।

    बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारत में जन आंदोलन बन चुका है।

    उन्होंने कहा, ‘‘देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने 51 लाख पौधे लगाने का अभियान हाथ में लेकर नयी शुरुआत की है। इससे आने वाले दिनों में इंदौर संभवत: देश का सबसे हरा-भरा शहर भी बन जाएगा।’’

     

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे मध्यप्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है जिसके तहत 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं।

    इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से जारी अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में ऑर्गन ट्रांसप्लांट का भंडाफोड़ ,डोनर से 5 लाख में लेते थे किडनी, 20 से 30 में बेचते थे
    Next Article हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का दौर जारी, बन्ना गुप्ता बोले- अब अपने स्तर पर बुनियादी जरुरतें पूरी कर सकेंगे अस्पताल प्रबंधन

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.