Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वन नेशन, वन इलेक्शन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: संजय सेठ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    वन नेशन, वन इलेक्शन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: संजय सेठ

    Aman KumarBy Aman KumarMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वन नेशन, वन इलेक्शन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: संजय सेठ
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती एवं ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को देश के विकास के लिए बेहद जरूरी बताया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि अलग-अलग समय पर विधानसभा, नगर पालिका, पंचायत आदि चुनाव कराए जाने से पांच वर्षों में करीब एक हजार दिन चुनावी आचार संहिता में बर्बाद हो जाते हैं। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि अरबों रुपये भी खर्च हो जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं तो समय और पैसे की बचत होगी, और वही संसाधन विकास कार्यों में लगाए जा सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में इस विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और हर नागरिक को इसमें अपनी बात रखने का अधिकार है।

    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, नेता रमेश मांझी, पप्पू वर्मा, अनिता पारित, आकाश महतो, मधु गोराई, दिवाकर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

    वन इलेक्शन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: संजय सेठ वन नेशन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष को विदा करने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
    Next Article डीजीपी के निर्देश पर गोड्डा एसपी ने 11 पदोन्नत हुए हवलदारों को पहनाया बैच

    Related Posts

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.