Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में जज ने लगाया सिंदूर का पौधा
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में जज ने लगाया सिंदूर का पौधा

    Aman KumarBy Aman KumarJune 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में जज ने लगाया सिंदूर का पौधा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय कैम्पस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण को लेकर पर्यावरण के प्रति लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। डालसा सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएलवी (अधिकार मित्र) के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं प्लास्टिक उन्मूलन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कटहल , पपीता , लेमन ग्रास , आमला आदि दर्जनों तरह के पौधे लगाए गए । इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला जज सह अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय माननीय गणकन पटदार ने सिंदूर का पौधा लगाया । चूंकि सिंदूर का पौधा एक खास तरह का पत्तेदार पौधा है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इसे शुभता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होता है और अक्सर मंदिरों और घरों में भी लगाया जाता है। जज श्री गणकन पटदार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण के महत्व से सभी को अवगत कराने के लिए हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कराना है । उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 से संयुक्त राष्ट्र में शुरू हुई जो आज पूरे विश्व में मनाया जाता है । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल हमारा घर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक पेड़ लगाना नहीं है, यह एक जीवन देने वाला कार्य है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ और प्रकृति से प्रेम करो – यही सच्ची सेवा है। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं सीनियर डिविजन मैजिस्ट्रेट धीरज कुमार सहित लीगल एड काउंशिल के मेम्बर अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए । कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजीत दास, संजय तिवारी, प्रकाश मिश्रा, रमिया एस, सुनीता कुमारी, जोबारानी बासके, माधवी कुमारी, सीमा कुमारी, अनिल कुमार, बालेश्वर दास , डालसा के आदेशपाल दिनेश साधु सहित अन्य की सार्थक भूमिका रही।

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में जज ने लगाया सिंदूर का पौधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों का तांडव
    Next Article संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर : आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.