Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 को भव्य शोभायात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 को भव्य शोभायात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ।

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 को भव्य शोभायात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ।

    जमशेदपुर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित कर रहे मंदिर समिति के कार्यकर्ता, राम काज में 20 रुपये के आर्थिक सहयोग का कर रहे आह्वान।

    ●21 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 22 से 28 फरवरी तक दोपहर तीन बजे से सूर्यधाम में संगीतमय रामकथा का होगा आयोजन, अयोध्या से पधार रहे कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी वाचेंगे श्रीराम कथा।

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा समेत अन्य आयोजन आगामी 21 से 28 फरवरी तक सुनिश्चित की गई है। सूर्य मंदिर समिति द्वारा शहर के एक लाख लोगों के घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य लेकर आस्थावान श्रद्धालुओं से राम काज हेतु 20 रुपये का आर्थिक सहयोग का आह्वान किया गया है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने आगामी 21 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाले श्रीराम कथा एवं अन्य आयोजनों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर लोगों की भागीदारी और जनसहयोग से बना और आज आस्था के केंद्र बिंदु के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने लौहनगरी वासियों से 21 फरवरी को शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण एवं संगीतमय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

     

     

     

     

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संकल्प के प्रतीक श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर मंदिर समिति के द्वारा विशेष पूजन-हवन समेत कई आयोजन सुनिश्चित किये गए हैं। 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा के सफलता और भव्यता को लेकर कार्यों का बंटवारा किया गया है। तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के माध्यम से कार्यो को वर्गीकृत कर सदस्यों को व्यवस्थागत जिम्मेदारी दी गयी है। मंदिर समिति के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घर जाकर उन्हें श्रीराम कथा में शामिल होने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं।

    वहीं, आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 21 फरवरी 2023 की दोपहर 3 बजे होगा। 28 फरवरी की संध्या 7:30 बजे से महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा। 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे बिरसानगर स्थित तीन नंबर जोन के कुआं मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो सूर्य धाम पहुंचकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा में झांकी, बैंड-बाजा, सुसज्जित रथ, गाजे-बाजे व ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 22 से 28 फरवरी तक लगातार श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका श्रीअयोध्याधाम निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी। राम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी।

    मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी की तैयारी जोरों पर है। कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत मंदिर समिति की प्राथमिकता रहेगी।

     

     

     

     

     

     

    किस दिन कौन से आयोजन:
    दिनांक : 21 फरवरी (बुधवार) को शोभा यात्रा, दोपहर 3 बजे, बिरसानगर जोन नंबर 3 कुंवा मैदान से सूर्यधाम
    संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ:
    22 फरवरी- श्री राम कथा महिमा
    23 फरवरी- शिव विवाह
    24 फरवरी- श्री राम जन्मोत्सव
    25 फरवरी- बाल लीला
    26 फरवरी- श्री सीताराम विवाहोत्सव
    27 फरवरी- केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र
    28 फरवरी- वन लीला एवं श्री राम राज्याभिषेक
    28 फरवरी- भण्डारा (महाप्रसाद), संध्या 7:00 बजे से

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में 11 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल :आनंद बिहारी दुबे
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की

    Related Posts

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    October 11, 2026

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.