मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सांस्कृतिक संस्था ‘मंच’ के संगीत चौपाल प्रभाग की ओर से 10 फरवरी 2026 को संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ दुर्गा की आराधना से जुड़े आगमनी गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन संगीत चौपाल के सचिव जितेंद्र कुमार और नाट्य चौपाल के सचिव विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंच की संस्थापिका सह अध्यक्ष अनीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक अरिंदम बोस और चरणजीत शर्मा सहित संस्था के कई कलाकारों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

