आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
आसंगी स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर आसंगी एवं बरगीडीह गांव के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के दौरान ग्रामीणों ने भक्ति भाव से रत्न भंडार में सोना, चांदी, धनराशि और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं दान स्वरूप अर्पित कीं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से धार्मिक अनुष्ठान उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद उत्तर प्रधान, श्रीजगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी प्रधान, सुशील प्रधान, पांडा प्रधान, भद्र पांडा, विश्वजीत प्रधान, बबलू प्रधान, सपन प्रधान, गोपाल प्रधान, पंचू प्रधान एवं परमेश्वर प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

