Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व आदिवासी दिवस  के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन
    Breaking News खेल जमशेदपुर झारखंड

    विश्व आदिवासी दिवस  के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विश्व आदिवासी दिवस  के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन

    पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए होगी फुटबॉल, तीरंदाजी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता

    विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नगद पुरस्कार

     

     

     

    पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर 09 एवं 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर जिला में आयोजित किया जाएगा । पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़, 4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर, 50 मीटर स्पर्धा एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।

     

     

     

    पुरस्कार राशि
    पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
    फुटबॉल-
    विजेता – 21000
    उपविजेता – 15000
    तृतीय स्थान -11000

    एथलेटिक्स
    पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
    प्रथम स्थान-5000
    द्वितीय स्थान -3000
    तृतीय स्थान – 2000

     

     

     

    तीरंदाजी
    पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि

    प्रथम स्थान-5000
    द्वितीय स्थान -3000
    तृतीय स्थान – 2000

    नियम एवं शर्तें
    अहर्ता

    1. इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पूर्वी सिंहभूम जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।
    2. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट के मूल एवं छायाप्रति के साथ जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में दिनांक- 05 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।

    नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।

    3. फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी।

    नोट:- खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं का लाना होगा ।

    4. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयं के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।

    5. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा । आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 08 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा ।

    6. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।

    विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के हेल्प लाइन नंबर 8789568536, 7979080025 पर संपर्क कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला को लेकर लगाए गए मुख्यमंत्री के पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा
    Next Article लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित, अगले हफ्ते आएगा दिल्ली अध्यादेश बिल

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.