Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित, अगले हफ्ते आएगा दिल्ली अध्यादेश बिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित, अगले हफ्ते आएगा दिल्ली अध्यादेश बिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित, अगले हफ्ते आएगा दिल्ली अध्यादेश बिल
    नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को सातवां दिन है. विपक्ष ने आज भी मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा किया है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई. वहीं, कांग्रेस ने पूछा है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कब होगी.

     

     

     

    हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं लोकसभा में 12 बजे बाद फिर काम शुरू हुआ. हालांकि, विपक्ष ने हंगामा जारी रखा. इस बीच, संसदीय कार्यमंत्री ने सदन को बताया कि दिल्ली से जुड़ा अहम अध्यादेश बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा.इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और उसके सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल भड़के हुए हैं. केजरीवाल ने सभी विपक्षी दलों से इस पर समर्थन मांगा है. यह बिल लोकसभा में तो पास हो जाएगा, लेकिन सरकार को राज्यसभा में परेशानी आ सकती है. हालांकि, एक दिन पहले ही वाईएसआर कांग्रेस ने सरकार को समर्थन किया है, जिससे केजरीवाल की धड़कनें बढ़ गई हैं.

     

     

     

     

    इससे पहले हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में सभापति से पूछा कि आप सदन चलने देना चाहते हैं या नहीं. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, नियम 198 के तहत हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव है. इस नियम के मुताबिक मणिपुर हिंसा मामले में चर्चा तुरंत होनी चाहिए. सरकार नहीं चाहती कि सदन में इस मुद्दे पर उससे सवाल पूछे जाएं.

     

     

     

    आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संसद में कोई विधेयक पेश नहीं किया जाता है, लेकिन हम देख रहे हैं कि कई विधेयक संसद में पेश और पारित किए जा रहे हैं. मैं स्पीकर से अपील करता हूं कि कोई विधायी कार्य न करें. इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लोगों को समर्थन प्रदान करने और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए मणिपुर का दौरा करेगा. मणिपुर वायरल वीडियो मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व आदिवासी दिवस  के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन
    Next Article भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में भाजपा का  प्रतिनिधिमंडल  वरूण रंजन से किया शिष्टाचार भेंट 

    Related Posts

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.