Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईद उल अजहा के मौके पर लोगों में दिखा उत्साह,ईदगाह और मस्जिद में मुसलमानों ने सामूहिक तौर पर नमाज अदा कीया।
    धर्म बिहार बेगूसराय

    ईद उल अजहा के मौके पर लोगों में दिखा उत्साह,ईदगाह और मस्जिद में मुसलमानों ने सामूहिक तौर पर नमाज अदा कीया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

     

    तेघड़ा, बेगुसराय:कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अज़हा(बकरिद) पर्व हर तरफ उत्साह के साथ मनाया गया.अकीदतमंदो ने बरौनी व आसपास के इलाकों में ईद उल अजहा यानी बकरीद,जोशो-खरोश के साथ मनाया। ईदगाह और मसाजिदो में मुसलमानों ने सामूहिक तौर पर ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश किया। दरगाह रोड बरौनी स्थित पुरानी ईदगाह में जामा मस्जिद बरौनी के इमाम व खतीब मुफ्ती कयामुद्दीन ने सुबह सात बजे नमाज़ पढ़ाया। ईद उल अज़हा की विशेष नमाज अदा करके देश में शांति, अमन और सद्भावना के लिए सभी ने मिलकर दुआएं भी मांगी.इस अवसर पर अहले सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिद पर एकत्रित हुए नमाज अदा करने से पहले मुफ़्ती कयामुद्दीन ने कहा कि बकरीद यानी ईद उल अज़हा इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे प्रमुख त्योहार है।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार,बारहवें महीने की10 तारीख को बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद और ईदगाह में जाकर नमाज अदा करते हैं और फिर जानवरों की कुर्बानी देते हैं। यह कुर्बानी का सिलसिला हजरत इब्राहिम से शुरू हुआ है।हजरत इब्राहीम 80 साल की उम्र में पिता बने थे. उनके बेटे का नाम इस्माइल था. हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को बहुत प्यार करते थे. एक दिन हजरत इब्राहिम को ख्वाब आया कि अपनी सबसे प्यारी चीज (अपना लड़का)को कुर्बान कीजिए. इस्लामिक जानकार बताते हैं कि ये अल्लाह का हुक्म था और हजरत इब्राहिम ने अपने प्यारे बेटे को कुर्बान करने का फैसला लिया.और अपने बेटे को कुर्बानगाह ले जाकर अपने बेटे को औंधे मुंह लेटा कर हांथ पैर बांध दिया।और हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली,वहीं बेटे इस्माइल की गर्दन पर छुरी चला दी. लेकिन खुदा को मंजूर कुछ और था,खुदा हजरत इब्राहीम और इस्माइल की इम्तहान लेना चाहते थे,जिसमें वो कामयाब रहे।और इस्माइल की जगह खुदा ने एक दुम्बा(बकरा) भेज दिया.और खुदा(अल्लाह) के हुक्म से इस्माइल की जगह हजरत इब्राहिम की छुरी दुम्बा पर चली।इसी बजह से रहती दुनिया तक हर मालदार मुसलमान पर जानवर की कुर्बानी वाजिब करार दिया गया.यह कुर्बानी हजरत इब्राहीम की सुन्नत है.कहा जाता है कि ये महज एक इम्तेहान था और हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुकुम पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे. इस तरह जानवरों की कुर्बानी की यह परंपरा शुरू हुई.बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है.एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरा गरीबों के लिए.पर्व को लेकर विशेष तौर पर बच्चों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली इस मौके पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहओं में अमन अमान कायम रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।त्यौहार के पेसे नजर दरगाह रोड ईदगाह और मस्जिदों की साफ-सफाई नगर प्रशासन के द्वारा की गई थी। बरौनी इलाके के दीनदयाल रोड स्थित जामा मस्जिद,फुलवरिया गंज रहमानी ईदगाह,बारो मस्जिद,और ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर मुख्य पार्षद सोनाली भारती, पूर्व उप मुख्य पार्षद शुरेश रोशन, राजद के मोहित यादव,जदयू के अध्यक्ष प्रमोद चौरिसिया,देव् कुमार,राजीव कुमार सिंह,भूमियार चन्दन सिंह,राजद के कामदेव यादव ने अपनी शुभकामना दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की जिलेवासियों से अपील- बरसात में बिजली के तार, पोल, ट्रांसफॉर्मर से दूर रहें, तार पर पेड़ गिरे या पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो तो तत्काल विद्युत अभिंयता को सूचना दें
    Next Article दो दर्जन डीएसपी बने आइपीएस, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.