Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के सार्थक और त्वरित पहल पर मणिपुर में फंसे झारखंड के 21 विद्यार्थियों की हुई सकुशल वापसी
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति

    _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के सार्थक और त्वरित पहल पर मणिपुर में फंसे झारखंड के 21 विद्यार्थियों की हुई सकुशल वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    _मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के सार्थक और त्वरित पहल पर मणिपुर में फंसे झारखंड के 21 विद्यार्थियों की हुई सकुशल वापसी

    सभी विद्यार्थियों ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन के प्रयासों से मणिपुर हिंसा में फंसे विद्यार्थियों को सकुशल झारखंड लाया

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की संवेदनशीलता, व्यक्तिगत प्रयास और त्वरित पहल से मणिपुर के हिंसा ग्रस्त क्षेत्र में फंसे झारखंड के 21 छात्र-छात्राओं की की आज सकुशल वापसी हुई। इन सभी विद्यार्थियों को आज सुबह इंफाल से पटना के लिए एअरलिफ्ट किया गया और फिर पटना से 18 छात्र- छात्राओं को बस से रांची लाया, जबकि तीन विद्यार्थी पटना से अन्य जिलों में स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए। इन सभी विद्यार्थियों ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सकुशल झारखंड वापसी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

    *_श्रम विभाग को 34 विद्यार्थियों की मिली थी सूची_*

    ज्ञात हो कि श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को झारखंड के वैसे 34 छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त हुई थी, जो मणिपुर हिंसा में फंसे हुए थे। इनमें इनमें से 22 विद्यार्थी झारखंड स्थित अपने घर वापस आना चाहते थे । मणिपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय आईआईटी मणिपुर और अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद के 21 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने पहल शुरू की। इसके बाद राज्य सरकार के श्रम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से इनका हवाई टिकट कंफर्म किया गया। इस क्रम में सभी विद्यार्थियों को एयर लिफ्ट करा कर पहले इंफाल से पटना लाया गया। इसके बाद रांची जिला प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों को रिसीव करने के लिए एक अधिकारी को पटना भेजा गया। वहां से ये अधिकारी 18 विद्यार्थियों को बस से लेकर रांची आएं। वहीं, अन्य 3 विद्यार्थी पटना से ही अन्य जिलों में स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई : यातायात व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे आजसू कार्यकर्ता
    Next Article नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर ने दर्जनों नेत्रहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.