Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा उपायुक्त एवं जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता वाले जुस्को के पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई।

    इस मौके पर बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग टीओपी के समीप पंचायत प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर जुस्को का शुद्ध पेयजल वितरण प्रारंभ किया। बागबेड़ा गांधीनगर एवं रेलवे लाल बिल्डिंग के स्थानीय बस्तीवासी कतार में लगकर अपने जारी, गैलन, बाल्टी में पीने का पानी भरते नजर आए।

    पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत जल्द एक संचालन समिति बनाकर जरूरतमंद स्थानों को चिन्हित किया जाएगा और वहां भी जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार का आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के सचिव जगत माडी, जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, उमा मुंडा, नीनु कुदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता , उप मुखिया सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर,सुनील नामता, केडी मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर ग्राम के ग्रामीणों को साढ़े छह लाख की किचेन शेड की दी सौगात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहात्मा फुले समिति में साहित्यकार नीरजा माधव मनोनीत | राष्ट्र संवाद
    Next Article संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.