Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित*

    जिला दण्डाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी रहे मौजूद, तैयारियों को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

    मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा परसम्पत्ति वितरण 16 जून को गांधी मैदान, मानगो में किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने किया।

     

     

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, चलंत शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल के अंदर विभाजित सभी जोन में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया जाना है, उनके बैठने की व्यवस्था, सुगम आवागमन, पार्किंग आदि की पुनर्समीक्षा कर तैयारियों को मूर्त रूप दें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी कर लें।

     

     

    मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में सुगम यातायात व्यवस्था, सोनारी हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क पदाधिकारियों को दिया गया तथा हर स्तर पर पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया । मौके पर डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, नगर निकाय के पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद
    Next Article दो मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो पशुओं की मौत, मलबे गिरने से कार क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.