Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद
    Breaking News झारखंड

    रामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद

    रामगढ़ः पुलिस ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल में बीते 9 और 10 जून की रात तीन घरों और स्कूल में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन किया है। मामले में एक चोर सहित उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ा गया है। चोर की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस घरों से चोरी हुए अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।

     

     

    रामगढ़ एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि बीते 9 जून की रात मायल (चितरपुर) के तीन घरों में वेंटिलेटर के सहारे घर में घुस कर अज्ञात चोरों के द्वारा पीतल का बर्तन, पूजा का समान और मोबाईल की चोरी कर ली गई थीं। घटना को लेकर रजरप्पा थाना अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। उसी रात्रि को राजकीय बुनियादी विद्यालय, चितरपुर में जलमीनार में लगे सोलर प्लेट के चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी।

     

     

    इस संदर्भ में भी रजरप्पा थाना में अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक ने घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी गये समानों की बरामदगी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसाईटी का गठन किया। टीम ने अनुसधान के क्रम में 2 संदिग्धों खुर्शीद आलम (20 वर्ष) पिता शहजादा आलम मायल निवासी और उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ा।

     

     

    पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। वहीं घटना में चोरी गए समानों के खरीददार पवन कुमार (33 वर्ष), पिता धनेश्वर प्रसाद, चितरपुर (सोनार मुहल्ला), थाना-रजरप्पा, जिला-रामगढ़ को भी चोरी के समानों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच केवीए का सोलर प्लेट तीन पीस, एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन, तीन मोबाइल फ़ोन, एक टुल्लू पंप सहित पीतल के बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बरामद किया है। वहीं काण्ड में फरार दो अन्य अभियुक्त के विरूद्ध लगातार गिरफ्तारी हेतू छापामारी अभियान जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी ने कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को अवैध करार दिया, सशरीर उपस्थित हो 24 घंटे में माँगा जवाब
    Next Article मुख्यमंत्री 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.