Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी ने कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को अवैध करार दिया, सशरीर उपस्थित हो 24 घंटे में माँगा जवाब
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी ने कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को अवैध करार दिया, सशरीर उपस्थित हो 24 घंटे में माँगा जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीजीपीसी ने कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को अवैध करार दिया, सशरीर उपस्थित हो 24 घंटे में माँगा जवाब

    बारीडीह की संगत को 22 जून को आम सभा में शामिल होने का आह्वान किया सीजीपीसी ने
    बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव किसी बॉलीवुड की मेलो ड्रामा फिल्म की तरह होता हुआ प्रतीत होता है। शुक्रवार को कुलदीप सिंह शेरगिल ने अपने कुछ समर्थकों संग अपने आप को बारीडीह गुरुद्वारा का प्रधान घोषित करवा दिया था जिस पर सीजीपीसी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को असवैधानिक और अवैध करार दिया है।

     

    शनिवार को सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने इस असवैधानिक कृत्य को अति गंभीरता से लेते हुए सीजीपीसी के वरिष्ठ सदस्यों संग बैठक कर कुलदीप सिंह शेरगिल को पत्र लिख सीजीपीसी कार्यालय में सशरीर तलब किया है। कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह ने बैठक का हवाला देते हुए कहा कि उनके उपस्थित नहीं होने की स्थिति में कड़ी कार्यवाई करने की बात भी पत्र में कही गयी है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कुलदीप शेरगिल पर होगी।

     

    बकौल सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, पत्र के माध्यम से कुलदीप सिंह शेरगिल को यह कहते हुए सूचित किया गया है, वे सीजीपीसी ने वरीय उपाध्यक्ष होने के साथ साथ अकाली दल सहित और भी कई धार्मिक संगठनों के जिम्मेदार सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं परन्तु शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब बारीडीह में कुछ समर्थकों के साथ अपने आप को गलत तरीके से प्रधान घोषित करना शर्मनाक होने के साथ संविधान और मानदंडों का घोर उल्लंघन है तथा यह प्रकिया पूरी तरह से गलत है। कुलदीप शेरगिल के इस कृत्य से सीजीपीसी की छवि भी धूमिल हुई है। बैठक की अध्यक्षता सरदार भगवान सिंह ने जबकि चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सहित महासचिव अमरजीत सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल और गुरनाम सिंह मुख्य रूप शामिल रहे।

     

    दूसरी तरफ, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने बारीडीह क्षेत्र की गुरु प्यारी संगत के नाम एक सन्देश देते हुए कहा है कि, जैसा संगत को ज्ञात है कि फ़िलहाल सीजीपीसी ही बारीडीह गुरुद्वारा के प्रबंधन का कार्य देख रही है इसी क्षमता का प्रयोग करते हुए सीजीपीसी ने आह्वान किया है कि आगामी 22 जून (शनिवार) को शाम चार बजे संगत की एक आम सभा बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान के चुनाव संबंधी विषय पर चर्चा होगी। इसलिए सीजीपीसी ने बारीडीह की समूह संगत को करबद्ध विनती की है कि बड़ी संख्या में पहुंच कर चुनाव पर अपने विचार साझा कर आम सभा को सफल बनायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article रामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.