Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में एक लाख को पार कर गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 3163 मौतें
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में एक लाख को पार कर गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 3163 मौतें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. पिछले 24 घंटों में देश में कोराना वायरस के संक्रमण के 4,970 मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 101139 पर पहुंच गयी है.

    वहीं 134 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमित मरीज 1 लाख 1139 हो गए हैं. इनमें से 3163 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39174 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं. देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के अब तक तक 101139 केस आ चुके हैं. इनमें से 58802 एक्टिव केस हैं. कोरोना से देशभर में अब तक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है और 39173 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं एक विदेशी लौट चुका है.

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आकंड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है. महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया है. राज्य में सबसे ज्यादा 1249 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 8437 लोग ठीक हुए हैं.

    गौरतलब है कि देश में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को केरल में सामने आया था. जहां चीन के वुहान से लौटी एक छात्रा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद एक केस से 10 हजार केस तक पहुंचने में करीब ढाई महीने का वक्त लगा.

    देशम में 13 अप्रैल को कोरोना का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया था. वहीं मई महीने के 16 मई और 17 मई को दो दिनों में ही कोरोना के 10 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं. 17 मई को 24 घंटे के अंदर 5200 से ज्यादा केस सामने आए, जबकि 16 मई को 4800 से ज्यादा मामले सामने आए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुनिया में पचास लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
    Next Article कुष्ट आश्रम के पूर्व मुखिया दिया व्हील चेयर

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.