Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नौसिखिया’ अमेरिकी टीम ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया
    Headlines खेल

    ‘नौसिखिया’ अमेरिकी टीम ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘नौसिखिया’ अमेरिकी टीम ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया

    डलास : क्रिकेट में शुरूआती कदम रखने वाली अमेरिका टीम ने पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया ।

    इससे पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा की बानगी भी मिलती है जिसे 2007 वनडे विश्व कप में आयरलैंड ने तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट से उसका बोरिया बिस्तर बांध दिया था ।

     

     

    अमेरिका ग्रुप ए में अब शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में कनाडा को सात विकेट से हराया था । अब उसे भारत से खेलना है ।

    पहले गेंदबाजी चुनते हुए अमेरिका के बायें हाथ के स्पिनर नोस्तुष केंजिगे ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये । पाकिस्तान की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी ।

    जवाब में अमेरिका ने तीन विकेट पर 159 रन बनाये । कप्तान मोनांक पटेल ने 38 गेंद में 50, आरोन जोंस ने 26 गेंद में 36 और एंड्रिस गौस ने 26 गेंद में 35 रन की पारियां खेली ।

     

     

     

    सुपर ओवर मोहम्मद आमिर ने फेंका जिसमें अमेरिका ने 18 रन बनाये जबकि आठ रन अतिरिक्त के इसमें शामिल थे ।

    वहीं अमेरिका के सौरभ नेत्रवलकर ने अनुशासित गेंदबाजी करके सिर्फ 13 रन दिये ।

    पाकिस्तान ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिये उतरने में काफी समय लिया । अमेरिका के फील्डर इंतजार करते रहे और मैदानी अंपायरों को दखल देना पड़ा ।

    इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का अमेरिका का फैसला सही साबित हुआ जब मोहम्मद रिजवान दूसरे ही ओवर में नेत्रवलकर की गेंद पर स्टीवन टेलर को कैच दे बैठे ।

    अमेरिका ने पावरप्ले में 44 रन बनाये । पटेल ने शाहीन शाह अफरीदी को चौथे ओवर में लगातार चौके जड़े । नसीम शाह ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई जब टेलर ने विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान को कैच थमाया ।

    एंड्रिस गौस ने इसी ओवर में दो चौके लगाये । उन्होंने हारिस रऊफ को एक और चौका जड़ा । पटेल ने कवर में इफ्तिखार अहमद को दो चौके लगाये । वहीं अफरीदी को मिड आफ में चौका और सिर के ऊपर से स्ट्रेट छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया ।

    दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी को रऊफ ने तोड़ा और गौस को आउट किया । इसके बाद आमिर ने पटेल को पवेलियन भेजा । आरोन जोंस और नीतिश कुमार ( 14 गेंद में 14) ने मैच को सुपर ओवर में खिंचा ।

     

     

     

    अमेरिका को तीन गेंद में 12 रन चाहिये थे जब जोंस ने रऊफ की फुलटॉस गेंद पर छक्का लगाया ।

    इससे पहले पाकिस्तान के उस्मान खान ने केंजिगे की गेंद पर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया । फखर जमां ने अली खान की गेंद पर पैडल स्वीप खेलने के प्रयास में टेलर को आसान कैच दे दिया । पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन था ।

    शादाब खान ने 25 गेंद में 46 और कप्तान बाबर आजम ने 43 गेंद में 44 रन बनाये । केंजिगे ने हालांकि शादाब और आजम खान को लगातार दो गेंदों पर आउट करके अमेरिका को मैच में लौटाया । आखिर में इफ्तिखार अहमद ने 14 गेंद में 18 और शाहीन शाह ने 16 गेंद में नाबाद 23 रन बनाकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहारनपुर: दो लड़कियां पहुंची थाने कहा- हम दोनों का करवा दो निकाह
    Next Article बिहार : बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूब कर मौत

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.