Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बागबेड़ा में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी आशंका
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बागबेड़ा में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी आशंका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बागबेड़ा में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना चौक स्थित डीभी रोड पर सोमवार की शाम सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक कुख्यात अपराधी द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की सूचना मिली। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक तिवारी उर्फ काणा एक नाश्ता दुकान में मौजूद है।

    सूचना मिलते ही थाना से पदाधिकारी और जवान आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक तिवारी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रामनगर शाखा मैदान का निवासी बताया जाता है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस प्रशासन ने उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिछले माह ही उसे तड़ीपार किया था।

     

    पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक तिवारी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से जमशेदपुर, विशेषकर अपने गृह क्षेत्र बागबेड़ा में दाखिल हुआ था। बागबेड़ा बड़ौदा घाट में सरस्वती पूजा का विसर्जन सुबह से ही चल रहा था और गणतंत्र दिवस के बाद भी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। इसी बीच शाम करीब 8:30 बजे पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में उसे पकड़ लिया।

    स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दीपक उर्फ काणा पर हत्या, शराब कारोबार, फायरिंग सहित कई संगीन आरोप दर्ज हैं। वर्ष 2021 में गांजा कारोबारी बबलू सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

    बताया जाता है कि वह पहले संजीत गिरोह से जुड़ा हुआ था और उसके शराब कारोबार की देखरेख करता था। हाल के दिनों में उसने अपना अलग गिरोह बना लिया था और अपराध की दुनिया में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बड़ी वारदात की थी आशंका सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बागबेड़ा में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस कार्यालय जमशेदपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा
    Next Article जमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinstar Casino: Short, Sharp Mobile Sessions for Players Who Want Quick Outcomes

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.