Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल बिहार रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत

    एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र सह युवा उद्यमी कैरव गांधी मीडिया के सामने आए

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर शहर के चर्चित उद्यमी एवं एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र और युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार, 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर सुरक्षित उनके परिवार के पास घर पहुंचा दिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

    गौरतलब है कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में इस मामले को लेकर लगातार चर्चा और चिंता बनी हुई थी। परिजनों ने भी उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी।

     

    हालांकि, जिस रहस्यमयी तरीके से कैरव गांधी लापता हुए थे, लगभग उसी तरह रहस्यमयी परिस्थितियों में उन्हें परिवार को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बरामदगी से जुड़े पहलुओं को सार्वजनिक करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। शहरवासियों ने कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी पर राहत जताई है।

    विदित हो कि दो दिन पूर्व डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंची थीं और कैरव गांधी से जुड़े मामले की जानकारी ली थी, हालांकि जमशेदपुर के पुलिस कप्तान ने इसे रूटीन वर्क बताया था। वहीं, पुलिस ने कैरव गांधी की कार चांडिल के कांदरबेड़ा से बरामद की थी।

    अब सभी की निगाहें कैरव गांधी के परिवार और पुलिस के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं—आखिर 13 दिनों तक कैरव गांधी कहां थे और किन परिस्थितियों में उनकी बरामदगी हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बागबेड़ा में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी आशंका
    Next Article बिष्टुपुर और बारीडीह में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बोले विधायक सरयू राय

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinstar Casino: Short, Sharp Mobile Sessions for Players Who Want Quick Outcomes

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.