Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं सुधर रही चीन की हरकतें, अब गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों ने लगाये टेंट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    नहीं सुधर रही चीन की हरकतें, अब गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों ने लगाये टेंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर चीन अपनी साम्राज्यवादी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपनी हलचल बढ़ा रहा है. अब गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों ने टेंट लगा दिए हैं और वहां पर बैनर में लिखा है कि यह हमारा इलाका है, यहां से वापस चले जाओ. भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन लगातार एलएसी पर 1962 जैसी हरकतें कर रहा है और लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है.

    चीन की इस हरकत को देखते हुए भारतीय सेना के जवान भी वहां बढ़ाए जा रहे हैं. अधिकारी के अनुसार जिस क्षेत्र में चीन अपनी सेना बढ़ा रहा है वहां पर पहले भी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आती रही हैं. लेकिन पिछले एक सप्ताह से जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं, उससे लगता है कि इस बार स्थिति पहले जैसी नहीं है. यही कारण है कि भारत ने भी अपनी स्थिति को और मजबूत करना शुरू कर दिया है.

    बताया जाता है कि गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों ने टेंट लगा दिए हैं और वहां पर बैनर में लिखा है कि यह हमारा इलाका है, यहां से वापस चले जाओ. बताया जा रहा है कि इन टेंट के लगाए जाने के बाद से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया है. सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिस तरह के हालात देखे गए हैं उससे संकेत मिल रहे हैं कि डेमचोक इनाले में चीन काफी कुछ निर्माण कर रहा है. इस तनाव को देखते हुए भारत ने अपनी तैनाती को और मजबूत करने का फैसला लिया है.

    चीन की हलचल को देखते हुए दिल्ली की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की टीम भी लगातर इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि चीन के साथ एलएसी पर पहले भी कई बार सैनिकों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आती रही हैं. हालांकि इस तरह के मुद्दों को हल करने का एक सिस्टम बना हुआ है. हालांकि इन दिनों जिस तरह से चीन बर्ताव कर रहा है वह किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रवात अम्फान 18 मई को उड़ीसा-बंगाल में टकराएगा, ओडिशा ने स्पेशल ट्रेनें रोकने की मांग की
    Next Article पुणे में 60 हजार लीटर बीयर के नालियों में बहाने की नौबत

    Related Posts

    फर्जी वंशावली बनाने को लेकर मुखिया संघ ने सीओ को दिया ज्ञापन

    August 13, 2026

    यूरेनियम नगरी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने UCIL को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    August 13, 2026

    सरकारी कर्मचारी का PHH राशन कार्ड रद्द, अब होगी राशन की वसूली

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी वंशावली बनाने को लेकर मुखिया संघ ने सीओ को दिया ज्ञापन

    यूरेनियम नगरी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने UCIL को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    सरकारी कर्मचारी का PHH राशन कार्ड रद्द, अब होगी राशन की वसूली

    झारखंड में बांग्ला अकादमी की स्थापना और विश्वविद्यालयों में बांग्ला विभाग बचाने की मांग

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू पांच सदस्यीय चयन समिति बनाएगी उत्तराधिकारी की सिफारिश

    छात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार पर राकेश तिवारी का भाजपा पर हमला

    तुलसी भवन की देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में डीबीएमएस बीएच एरिया प्रथम

    तीसरी सोमवारी पर सूर्य मंदिर से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा

    कायराना है सुखबीर सिंह बादल पर हमला : मोर्चा 

    खनिज संपदा झारखंड की है, उसके राजस्व पर पहला अधिकार भी झारखंड का होना चाहिए : बन्ना गुप्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.