Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा की सोसाइटी में फिर बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ दिए थप्पड़
    Breaking News Headlines

    नोएडा की सोसाइटी में फिर बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ दिए थप्पड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में आए दिन कुत्तों को लेकर बड़ी-बड़ी सोसाइटी में मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में एक और हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कुत्ते को लेकर एक महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई हो गई. हालांकि बाद में महिला का पति पूर्व आईएएस से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह घटना सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी की है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी.

     

    वहीं रिटायर्ड आईएएस कुत्ते को लिफ्ट में जाने से मना कर रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. महिला ने रिटायर्ड आईएएस का मोबाइल छीन लेती है. इसके बाद विवाद बढ़ जाता है. रिटायर्ड आईएएस महिला को एक थप्पड़ जड़ देते हैं. फिर दोनों के बीच कुछ देर तक हाथापाई होती है और थोड़ी देर बाद ही महिला का पति लिफ्ट में आकर रिटायर्ड आईएएस के साथ मारपीट करने लगता है.

     

    वहीं मारपीट की सूचना मिलने के बाद कोतवाली सेक्टर-39 थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ-साथ सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया. वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद हुआ है. दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, एसीपी-1 नोएडा माया थाना प्रभारी मौके पर हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है, सीसीटीवी देखा जा रहा है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायली पीएम की दो टूक: सीजफायर नहीं करूंगा, यह हमास के सामने सरेंडर करने जैसा
    Next Article पीएम मोदी ने सरदार पटेल की 148वीं जयंती पर केवड़िया में किया ‘लौह पुरुष’ को नमन

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.