Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिच नहीं बल्लेबाजी खराब थी, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच पर बोले कोहली
    Headlines खेल

    पिच नहीं बल्लेबाजी खराब थी, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच पर बोले कोहली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुलाबी गेंद के टेस्ट में इंग्लैंड पर गुरूवार को 10 विकेट की जीत दर्ज करने के बाद टर्निंग पिच का बचाव किया और कहा दो दिन में मैच खत्म होने के लिए पिच जिम्मेदार नहीं थी बल्कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब था। कोहली ने कहा कि पिच में कोई खराबी नहीं थी, कम से कम पहली पारी में तो ऐसा नहीं था और केवल कोई गेंद ही टर्न कर रही थी। जबकि कई पूर्व खिलाड़ियों जैसे माइकल वॉन और हरभजन सिंह ने कहा कि पिच आदर्श नहीं थी।

    भारतीय कप्तान ने पिच का बचाव करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी का स्तर अच्छा था। हमारा स्कोर एक समय तीन विकेट पर 100 रन था और हम 150 रन से कम स्कोर पर आउट हो गए। केवल कोई गेंद ही टर्न ले रही थी और पहली पारी में यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था।’ कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रयास नहीं किया। केवल रोहित शर्मा (66 और नाबाद 25 रन) और इंग्लैंड के जैक क्राउली (पहली पारी में 53 रन) ही आसानी से बल्लेबाजी कर पाए।

    विराट आगे कहते हैं कि, ‘यह अजीब था कि 30 में से 21 विकेट ‘स्ट्रेट’ गेंद पर गिरे। टेस्ट क्रिकेट में अपने डिफेंस पर भरोसा दिखाना होता है। इसके अनुसार नहीं खेलने से बल्लेबाज जल्दी आउट हुए।’ बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल अपने ही दूसरे टेस्ट में सुर्खियों में रहे और उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट चटकाए, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 400 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज और ऐसा सबसे तेजी से करने करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए।

    कोहली ने मैच की जीत में इन दोनों स्पिनरों की अहम भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘एक विचित्र मैच जो दो दिन में खत्म हो गया। जब जड्डू (रविंद्र जडेजा) चोटिल हो गया था तो काफी लोग चिंतित हो गए थे, लेकिन तभी अक्षर आता है, वह थोड़ी तेजी से गेंदबाजी करता है और ऊंचाई से भी। अगर विकेट में कुछ होता तो वह काफी खतरनाक हो सकता है। मुझे लगता है कि हमें देखना होगा कि अश्विन ने क्या किया। टेस्ट में वह वर्तमान युग का लीजेंड है। बतौर कप्तान मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरी टीम में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश को बेचने की कगार पर ले गई थी समाजवादी पार्टी की सरकार: सीएम योगी
    Next Article बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल: शाह और राजनाथ ने वायुसेना के शौर्य को किया सलाम

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.