Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल: शाह और राजनाथ ने वायुसेना के शौर्य को किया सलाम
    Breaking News राष्ट्रीय

    बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल: शाह और राजनाथ ने वायुसेना के शौर्य को किया सलाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वायुसेना की वीरता को सलाम करते हुए कहा, ‘2019 में आज ही के दिन भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर नए भारत की आतंकवाद के विरुद्ध अपनी नीति को पुनः स्पष्ट किया था। मैं पुलवामा के वीर शहीदों का स्मरण व वायु सेना की वीरता को सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि हैं।’

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के असाधारण साहस को सलाम करते हुए कहा, ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक की सालगिरह पर, मैं भारतीय वायु सेना के असाधारण साहस और परिश्रम को सलाम करता हूं। बालाकोट हमलों की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाया है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है जो भारत को सुरक्षित और सुदृढ़ रखते हैं।’

    26 फरवरी 2019 को तड़के 3.30 बजे गर्जना के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंदर घुसे भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले से यह इलाका थर्रा उठा था। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इससे ठीक 12 दिन पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे।

    पुलवामा में शहीद हुए भारत के 40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने लिया था। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि 26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो के बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिच नहीं बल्लेबाजी खराब थी, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच पर बोले कोहली
    Next Article देश में लगातार दूसरे दिन सामने आये 16 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नये मामले

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.