Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में लगातार दूसरे दिन सामने आये 16 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नये मामले
    Breaking News

    देश में लगातार दूसरे दिन सामने आये 16 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नये मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है. लगातार दूसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,577 हजार नए कोरोना केस आए और 120 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,179 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. इससे पहले बुधवार को 16,738 नए कोरोना केस दजज़् किए थे.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 825 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 50 हजार 680 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 55 हजार 986 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

    महाराष्ट्र में कोरोना संकट कम नहीं हो रहा है. सबसे ज्यादा केस और मौत यहीं हो रही है. लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,29,821 तक पहुंच गए. राज्य में कल 8,702 नए मामले सामने आए, जबकि बुधवार को 8,807 नए मामले सामने आए थे. संक्रमण से 56 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51,993 हो गई है.

    वहीं 25 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 34 लाख 72 हजार 643 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगा. एक दिन में अभी तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगने की ये सबसे बड़ी संख्या है. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. सरकार ने फैसला किया है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाया जाएगा.

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 25 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 46 लाख 61 हजार 465 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,31,807 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

    कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 120 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल: शाह और राजनाथ ने वायुसेना के शौर्य को किया सलाम
    Next Article कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण किया गया

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.