Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी संचालित परियोजनाओं की हुई समीक्षा, प्रभावित रैयतों को गांव में कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान करें
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभी संचालित परियोजनाओं की हुई समीक्षा, प्रभावित रैयतों को गांव में कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान करें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न*

    सभी संचालित परियोजनाओं की हुई समीक्षा, प्रभावित रैयतों को गांव में कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान करें

    आज दिनांक 19.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता जिला भू अर्जन कार्यालय का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में भू अर्जन से संबंधित चल रहे सभी परियोजनाओं, परियोजना के अंतर्गत आने वाले मौजा, रैयतों की संख्या, भुगतान आदि की परियोजनावार बारी बारी से समीक्षा किया।

    *16 परियोजनाओं के कुल 9709 प्रभावित रैयतों में 4755 रैयतों का मुआवजा भुगतान पूर्ण, शेष प्रभावित 4954 रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु की जा रही आवश्यक कार्रवाई*

    जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि जिले में कुल 16 परियोजना संचालित है, जिसमे से कुल प्रभावित रैयतों की संख्या 9709 है। इनमे से 4755 रैयतों को मुआवजा भुगतान कर दिया गया है एवं शेष बचे प्रभावित 4954 रैयतों के मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शेष प्रभावित रैयतों के गांव में कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान शीघ्र करें।

    *प्रभावित रैयतों का शीघ्र करें मुआवजा भुगतान*

    वहीं उपायुक्त ने बैठक के क्रम में विभिन्न परियोजनाओं यथा एडीबी संपोषित गोविंदपुर साहेबगंज पथ परियोजना, जामताड़ा करमाटांड़ लहरजोरी पथ परियोजना, बेवा बायपास, जामताड़ा जेल रोड, धतुला मोड़ से नाला, अंगूठिया मोड़ से बाबूपुर, जामताड़ा वीरग्राम निरसा पथ, जामताड़ा रूपनारायणपुर, जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग पथ, तिलाबाद से लाधना डैम, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदाहा पथ सहित सभी 16 परियोजना की समीक्षा की।

    उपायुक्त ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को प्रभावित रैयतों के विभिन्न कारणों जैसे वांछित कागजात की कमी, वंशावली प्रमाण पत्र अप्राप्त, आपत्ति आदि का जल्द से जल्द निराकरण करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि कई परियोजनाओं में अधिघोषणा, अधिसूचना आदि की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि कई रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु संचिका तैयार कर ली गई है शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।

    इस मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, कार्यालय अधीक्षक श्री दयाशंकर झा, लिपिक श्री विकास कुमार, अमीन श्री सलीम अंसारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में जर्जर भवन तोड़कर लिया नए भवन का प्रस्ताव
    Next Article पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें संबंधित पदाधिकारी – उपायुक्त

    Related Posts

    गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन

    October 3, 2026

    समपारों पर नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

    October 3, 2026

    गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों ने किया अयोध्या भ्रमण

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन

    समपारों पर नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

    गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों ने किया अयोध्या भ्रमण

    सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    UCIL का स्वर्णिम काल 2000 से 2011 तक, फिर क्यों थम गई नई माइंस की रफ्तार?

    हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार, निजी स्तर पर दी सहायता 

    सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

    जमीनी विवाद को लेकर अंचलाधिकारी कक्ष में लगा जनता दरबार, दो मामलों का निष्पादन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.